गढ़वा में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का भव्य महाअधिवेशन सम्पन्न, सम्मेलन कल

गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का केंद्रीय महाअधिवेशन समारोह गढ़वा में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज को विकास की मुख्यधारा में भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे समाज को एक सशक्त पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी समाज से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करके ही हम समाज में प्रेरणा और मिशाल कायम कर सकते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा और राजनीति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से समाज के प्रति समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया, जिससे समाज को मजबूती मिल सके। मौके पर राजमणि प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, काशी प्रसाद हृदया कमलापुरी रमेश कमलापुरी धीरज कमलापुरी, केंद्रीय युवा महामंत्री उदय कुमार गुप्ता संरक्षक दिलीप कमलापुरी मदन कमलापुरी अशोक कमलापुरी, शैलेंद्र कमलापुरी, रुपेश कमलापुरी गढ़वा जिला अध्यक्ष: मनीष कमलापुरी, सचिव श्रवन कमलापुरी, बंशीधर नगर: अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, सचिव प्रमोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश कमलापुरी, गढ़वा उत्तरी अध्यक्ष संतोष कुमार कमलापुरी, सचिव अमित कुमार, गढ़वा इकाई अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव अविनाश कमलापुरी, मझिआंव अध्यक्ष अनिल कमलापुरी, मोरबे रामकुमार कमलापुरी, खरसोता अध्यक्ष रामाशंकर कमलापुरी, तरके अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, केतार पंकज कुमार, पाचाडुमर शिवशंकर प्रसाद मुकेश कमलापुरी नीतीश कमलापुरी रोशन कमलापुरी, पप्पू कमलापुरी, शिवम कमलापुरी आदि लोग शामिल थे।
