December 13, 2025
55 Views

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

 

कन्हाई प्रसाद पुनः बने केतार प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

केतार। भारतीय जनता पार्टी ने केतार मंडल में एक बार फिर कन्हाई प्रसाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनर्नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा होते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

पुनः चयन पर कन्हाई प्रसाद ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास दोबारा उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को जोड़ना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।

 

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्हाई प्रसाद को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में केतार मंडल संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!