बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम!

सगमा प्रखंड अंतर्गत मकरी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय युवक बिन्दु प्रजापति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र प्रजापति के पुत्र बिन्दु प्रजापति अपने घर में मीटर से बिजली कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बाएं हाथ में अचानक करंट लगने से वे झटके के साथ वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने उन्हें घर के पास गिरा देखा और शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बिन्दु प्रजापति की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
ग्रामीणों द्वारा तत्काल सूचना धुरकी थाना को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी सुभाष अकेला अपने दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेज दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक बिन्दु प्रजापति अपने पीछे पत्नी और चार संतान छोड़ गए हैं,
घटनास्थल पर शोक व्यक्त करने पहुंचे बीरबल मुखिया, प्रखंड प्रमुख अजय शाह, पूर्व जीप सदस्य गोपाल यादव सहित कई लोग शामिल थे।
