December 13, 2025
91 Views

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

झारखंड में कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा के विस्तार हेतु गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल में आम सभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने की। उनके साथ सहसंयोजक काशी प्रसाद कमलापुरी, धीरज कुमार कमलापुरी, शिव प्रसाद गुप्ता और जितेंद्र कमलापुरी मौजूद रहे।सभा में झारखंड में संगठन की मजबूती और सामाजिक अधिकारों की मांग पर चर्चा की गई। राजमणि प्रसाद ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी पहचान बनानी होगी ताकि राजनैतिक और सामाजिक लाभ मिल सके। उन्होंने ओबीसी सूची में समाज के समुचित लाभ की कमी पर चिंता जताई और इसे दूर करने के लिए एकता और प्रयासों पर बल दिया।इस अवसर पर रंका इकाई का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रदीप प्रसाद कमलापुरी, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद कमलापुरी, महामंत्री पद पर अशोक कुमार कमलापुरी और कोषाध्यक्ष पद पर शंभू प्रसाद कमलापुरी को चुना गया। अन्य पदों का विस्तार जल्द किया जाएगा।
सभा में चैनपुर निवासी पन्ना लाल कमलापुरी, प्रवीण कमलापुरी, नगर उंटारी इकाई के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कमलापुरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अप्रैल में गढ़वा जिला मुख्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड प्रादेशिक सभा के उद्घोष की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!