December 13, 2025
76 Views

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

चेरो समाज ने अंधविश्वास, नशा मुक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी ज्वलंत मुद्दों को लेकर की बैठक!

राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक दिनांक 12. 01.2025 दिन रविवार को समय 12:30 बजे राजकीय कृत उच्च विद्यालय भवनाथपुर के प्रांगण में गढ़वा जिला अध्यक्ष श्री छोटन कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। वहीं संचालन चेरो समाज के वरिष्ठ नेत्री कबूतरी देवी ने किया। बैठक का महाराजा मेदिनी राय के ऊपर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ हुई राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो व भरदुल कुमार सिंह के उपस्थिति में प्रखंड कमेटी का गठन हेतु चर्चा साथ ही चेरो समाज में पिछड़ेपन, अंधविश्वास, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत विषयों पर विशेष चर्चा की गई बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव मृतुन्जय सिंह,राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी हृदया सिंह,संजय सिंह मनिका, हुलास सिंह, देवराज सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, संगठन प्रभारी मनिका अभिषेक कुमार सिंह , ठुकराई सिंह, उपाध्या सिंह पलामू जिला अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह मंगरा, श्रीमती कबूतरी देवी मकरी, सुनीता देवी बैगा डीह भवनाथपुर, विनोद कुमार सिंह बैग डीह भवनाथपुर, मनोज सिंह भवनाथपुर, छोटू सिंह चेरो भवनाथपुर, त्रिभुवन सिंह परती नभवनाथपुर, विजय सिंह पचाडूमर, घूरन सिंह, रामचंद्र सिंह के केतार छोटन कुमार सिंह गढ़वा जिला अध्यक्ष, संजय सिंह भवनाथपुर एवं भारी संख्या में चेरो जनजातीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। अभिषेक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!