December 13, 2025
79 Views

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

 

डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू, पलामू में गूंजे खेलों के जयघोष!

 

एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटनगंज में शुक्रवार से डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स 2025 की दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में तृतीय संभाग के झारखंड के 7 जिलों के 10 डी.ए.वी. विद्यालयों के कुल 265 छात्र-छात्राएं (135 बालक एवं 130 बालिकाएं) भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती, बॉक्सिंग एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश थे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। सभी उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने डी.ए.वी. गान का सामूहिक गायन किया।

 

मेजबान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक कुमार ने स्वागत भाषण में कहा, “खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह जीवन निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट माध्यम है।” उन्होंने मुख्य अतिथि सौरभ प्रकाश को डी.ए.वी. का पूर्व छात्र बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

मुख्य अतिथि सौरभ प्रकाश ने अपने उद्गार में कहा, “आज का दिन मुझे मेरे छात्र जीवन में ले गया। हार के क्षण में भी उम्मीद बनाए रखना एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। खेल जीवन को अनुशासन, मित्रता और आत्मबल सिखाते हैं।”

 

समारोह में विद्यालय की छात्राओं अंशु, गीत शर्मा, सिमरन और प्रांजलि ने स्वागत गीत “मुस्कुराई ये हवा, आपके स्वागत में” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नम्रता दुबे ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। अंत में मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

 

प्रतियोगिता की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां:

 

कराटे (14 वर्ष बालक वर्ग):

 

स्वर्ण: आदित्य कान्त (हेहल)

 

रजत: अमन ओरांव (लोहरदगा)

 

कांस्य: नवनीत भगत एवं प्रशांत कुमार महतो (लोहरदगा)

 

 

बॉक्सिंग:

 

14 वर्ष बालिका वर्ग: फायमा तहजीब (बी.पी. डी.ए.वी. गढ़वा) – स्वर्ण

 

17 वर्ष बालिका वर्ग: रिद्धिमा ओरांव – स्वर्ण

 

70 किग्रा वर्ग: नित्या रागनी (हेहल) – स्वर्ण

 

 

 

इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सतवीर सिंह राजा, सदस्य डॉ. जयकुमार, गुरवीर सिंह, संजीव श्रीवास्तव (प्राचार्य, डी.ए.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज, डालटनगंज), सुजय कुमार मिश्रा (प्राचार्य, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिमडेगा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

निर्णायक मंडली में सुमित बर्मन, विजय कुमार, अमरनाथ, विकास यादव, दीपक कुमार सिंह सहित सभी विद्यालयों के खेल शिक्षक व प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!