December 13, 2025
77 Views

ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

सांसद श्री बी.डी.राम के नेतृत्व में बीएन कॉलेज के मैदान में भाजपा ने चलाई सदस्यता अभियान।

मौके पर लोगों ने प्रधानमंत्री जी की “मन की बात” कार्यक्रम को भी सुना

जरूरतमंद लोगों के बीच संसद ने किया कंबल का वितरण।

डालटनगंज नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या -152,153,154 पर बी. एन. कॉलेज के मैदान में संगठन महापर्व “सदस्यता अभियान”- सह-“मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ लोगों ने न सिर्फ प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना बल्कि सैकड़ो लोगों ने अपने मोबाइल से 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की .कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर एक 6 साल में सदस्यता अभियान चलाती है. कहा कहां की सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर पार्टी अपना काम करती है, सभी वर्ग समुदाय एवं जाति से ऊपर उठकर गरीबों का उत्थान और मानवता वाली सोच ही पार्टी के सोच की केंद्र बिंदु है.उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता हर मोहल्ले, हर गांव, हर घर में जाकर पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की.मौके पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब,असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच सांसद के द्वारा 150 कंबल का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, जिला महामंत्री विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय, शिव कुमार मिश्रा, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, अविनाश कुमार सिन्हा, मनोज दुबे, जय दुबे, भोला पाण्डेय, संजय कुमार, रिंकू रंजन कुमार पूर्व वार्ड पार्षद मनोरमा देवी नन्दलाल प्रसाद श्री कौशल झा, अभिषेक चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!